शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता अभियान चलाया

Connect News 24

NCC cadet launched cleanliness campaign

शाहजहांपुर में गर्रा नदी के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाते एनसीसी कैडेट। संवाद

कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्रा ने बढ़ाया उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। जी-20 सम्मेलन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए देशव्यापी स्तर पर विशेष पुनीत सागर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 25 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्रा की देखरेख में गर्रा और खन्नौत नदियों के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

लेफ्टीनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रव्यापी पुनीत सागर अभियान जैसे कार्यक्रम राष्ट्र के मानस में सकारात्मक बदलाव को रूप देने में मददगार हैं। राष्ट्रीय कैडेट कोर पर्यावरण सुरक्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पुनीत सागर अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा हैं और समय-समय पर नदियों के किनारों पर सफाई अभियान से जनमानस को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

इस अभियान का नेतृत्व एसएस कॉलेज में एनसीसी के प्रभारी लेफ्टीनेंट आलोक कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि सामुदायिक और पर्यावरणीय अभियानों में एनसीसी ने हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज में दिख रहा है। इस दौरान सूबेदार बूटा सिंह और हवलदार रंजीत सिंह के साथ सीनियर अंडर आफिसर अनमोल वर्मा, अंडर आफिसर आकांक्षा मिश्रा के साथ 50 कैडेट गर्रा घाट पर प्लास्टिक और अन्य अपशिष्टों को एकत्र कर साफ सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button