शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: काम में लापरवाही पर अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर की सेवाएं समाप्त

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 27 May 2023 12:51 AM IST

Services of Urban Health Coordinator terminated for negligence in work

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। संवाद

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय, पल्स पोलियो एवं टीकाकरण की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने विभिन्न कार्यक्रमों में खराब प्रगति वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सुधार की चेतावनी दी। नगर क्षेत्र के कार्यक्रमों में खराब प्रगति पर अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर मुनीष कुमार की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।

आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की खराब प्रगति पर डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक योगेंद्र सक्सेना को निर्देश दिए कि तीन दिन में सुधार करें, अन्यथा उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में अत्यंत खराब प्रगति होने पर जैतीपुर, निगोही, मिर्जापुर और मदनापुर सहित अन्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि माइक्रो प्लान के अनुसार सभी बच्चों को समय से पोलियो की खुराक पिलाई जाए। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के संबंध में विकास खंड स्तर पर आयोजित माइक्रोप्लान रिव्यू मीटिंग में अनुपस्थित रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश डीएम ने दिए। बैठक के दौरान सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. आरके गौतम आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button