Rampur News: स्वार में रेशमा परवीन अंसारीने ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ
स्वार। नगर पालिका स्वार की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेशमा परवीन अंसारी को एसडीएम सचिन राजपूत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। बाद में अध्यक्ष द्वारा 25 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई गई।
नगर के रामलीला परिसर में सजाए गए भव्य मंच एवं पंडाल में शपथ ग्रहण समारोह में शहर विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व विधायक अली यूसुफ अली और अपना दल एस के जिलाध्यक्ष घनवीर संधू, स्वार विधायक शफीक अंसारी मौजूद रहे। एसडीएम सचिन राजपूत ने पहले अध्यक्ष रेशमा परवीन अंसारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। वह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ लेने वाली पहली महिला हैं। इसके बाद समस्त 25 सभासदों को अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई।
शपथ ग्रहण करने वाले सभासदों में हंसा, आशा सैनी, अरबाज कुरैशी, सलमान, प्रीति, फिजा खान, शमीम जहां, यूनुस, मोहम्मद अनीस, पूनम सक्सेना, हबीब अहमद, मोनिका अलीशा, जमील अहमद, निसार, हसीना बेगम, सरफराज कुरैशी, मोहम्मद गुलवेज, भाईजान कुरैशी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद इकराम, लईक अहमद, रेशमा परवीन, रईसा बेगम और इरफान अली शामिल हैं।

