शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: घरों और पंडालों में आज विराजेंगे विघ्नहर्ता गणपति

Connect News 24

Vighnaharta Ganpati will sit in homes and pandals today

गणेश प्रतिमा को निखारता मूर्तिकार। संवाद

शाहजहांपुर। गणेश चतुर्थी मंगलवार को मनाई जाएगी। प्रथम दिन घरों और पंडालों में गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। गणेश जी का जन्म दोपहर के समय हुआ था, इसलिए पूजा के लिए यही समय सबसे उत्तम है। इस समय षोडशोपचार गणपति पूजा भी की जाती है। इस समय को गणेश जी की स्थापना के लिए अच्छा माना गया है।

पं. अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 11.01 से दोपहर 01.28 बजे तक है। शास्त्रों के अनुसार, धन लाभ की इच्छा के लिए गणेश जी की मूर्ति के साथ गणेश यंत्र भी स्थापित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे व्यापार में वृद्धि होती है। नौकरी में धन, पद के मामले में लाभ मिलता है। घर में किसी तरह की बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती। घर में स्थापित करने के लिए गणपति की बाईं सूंड़ वाली मूर्ति लाएं, ये शुभ मानी जाती है। दायीं ओर सूंड़ वाले गणपति में सूर्य का प्रभाव होता है, ऐसे गणपति की पूजा अधिकतर मंदिरों में की जाती है। इसमें जरा सी गलती मुसीबत बन सकती है।

शोभायात्रा के साथ शुरू होगा गणेश महोत्सव

शाहजहांपुर। गणेश महोत्सव मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरूआत शोभायात्रा के साथ होगी। इसके बाद घरों व पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसकी अगले दस दिनों तक पूजा अर्चना होगी। जिसको लेकर सोमवार को पंडालों में तैयारियां चलती रहीं। महाराजा आयोजन समिति के प्रवक्ता सूचित सेठ ने बताया कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे बक्सरिया स्थित आवास से मठिया के महाराजा की शोभायात्रा निकलेगी, जोकि बक्सरिया छोटा चौक होते हुए शर्मा जी के डेरे गणेश पैलेस में पहुंचेगी। जहां पर पं. राजीव मिश्रा सरस पूरे विधि विधान स्थापना कराएंगे। उधर, महाराष्ट्र मराठा मंडल सदर बाजार के संयोजक नीरज वाजपेयी ने बताया कि डाॅ. जयनारायण वाली गली में स्थित हर्षित गुप्ता की धार्मिक दुकान बहादुरगंज से शोभायात्रा शुरू होगी। जोकि खिरनीबाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में पहुंचेगी, जहां पंडाल में गणपति विराजमान होंगे। रोजाना आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button