बरेली

बरेली: जेल के बंदी के साथ होटल में की शराब पार्टी, एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Connect News 24

SSP suspended three policemen in Bareilly

बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बंदी को प्रतापगढ़ ले जाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने रास्ते के होटल में दारू पार्टी की। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है।  एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बरेली जिला जेल में बंद रामा उर्फ समीर नाम के बंदी को प्रतापगढ़ कोर्ट में पेश किया जाना था। स्थानीय पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल छत्रपाल व रजनीश को छह सितंबर को रवाना किया गया था। ये लोग रामा को लेकर गए और अगले दिन सात सितंबर को उसे बरेली जिला जेल में दाखिल कर दिया। पुलिस के मुताबिक उस अवधि का एक वीडियो और कुछ फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इसमें तीनों पुलिसकर्मी बंदी रामा के साथ होटल में भोजन व नशीले पदार्थ (शराब) का सेवन कर रहे हैं। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने वीडियो व फोटो के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button