Shahjahanpur News: सीरोमन नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन


ददरौल के सीरोमन नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शपथ दिलाते राज्यसभा सांसद मिथिलेश क
शाहजहांपुर। विकास खंड ददरौल की ग्राम पंचायत सीरोमन नगर (भुरसंडी) में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण प्रसारण को सुना।
इसके बाद राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने की अपील की। बोले-तभी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की परिकल्पना को चरितार्थ किया जा सकेगा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। साथ ही ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवकों व युवा मंडल सदस्यों के माध्यम से पंजीकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, उप निदेशक कृषि धीरेंद्र सिंह, बीडीओ ददरौल शिवानंद सिंह, एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा, एडीओआईएसबी अजय भदौरिया, आरएल मौर्या, राहुल मिश्रा, पंचायत सचिव अकर्रा रसूलपुर अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख मुनेश्वर दयाल, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, एनवाईसी निर्दोष शर्मा आदि मौजूद रहे।