Pilibhit News: सोमवार से शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान


गांधी स्टेडियम रोड पर लगा जाम । संवाद
पीलीभीत। पूरी कवायद के बाद भी अतिक्रमण न हटने पर अब शहर में सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने का निर्णय किया गया है। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। पुलिस और पीएसी के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भी भेजा गया।
व्यापारियों से वार्ता होने के बाद शहर में अतिक्रमण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन दिन मुनादी कराने के साथ तीन दिन अतिक्रमण चिह्नीकरण और इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की थी। गंगा स्नान और अवकाश होने के कारण जुर्माने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी।
इधर प्रशासन की ओर से दिया गया 28 नवंबर का समय भी पूरा हो गया। अब शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान ही चलना शेष है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रभारी ईओ और एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह के साथ अभियान को लेकर रणनीति बनाई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सोमवार से अभियान को शुरू किया जाए। इसके लिए नगर पालिका की टीम और संसाधन तैयार रखे जाएं। इसके अलावा अभियान के दौरान पुलिस और पीएसी की मौजूदगी को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक से भी वार्ता की गई। एसपी को चिट्ठी जारी कर सीओ और प्रभारी निरीक्षक भेजने की बात कही गई।
00
बाजार और स्टेडियम रोड पर चलेगा पहले अभियान
सोमवार से शुरू होने वाले अभियान की पूरी तैयारी कर ली गई है। पहले बाजार और स्टेडियम रोड पर इसको शुरू किया जाएगा। यहां काफी अतिक्रमण है। इसके अलावा अन्य रोड पर कार्रवाई की जाएगी।
00
सोमवार से अभियान को चलाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। पुलिस और पीएसी के लिए एसपी के पास पत्र भेजा गया है।
– सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
00000
फोटो 25
गांधी स्टेडियम रोड पर लगा जाम, फंसे लोग
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड पर बृहस्पतिवार को काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसको लेकर लोग परेशान दिखाई दिए। किसी तरह से जब जाम खुला तो आवागमन शुरू हो सका। बृ
हस्पतिवार दोपहर स्टेडियम रोड पर दोपहर करीब दो बजे एक ई-रिक्शा बीच सड़क पर ही मुड़ने लगा। इससे उसके पीछे आने वाले वाहन रुक गए। काफी देर तक रिक्शा मुड़ नहीं सका। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। किसी तरह से जब रिक्शा मुड़कर सीधा हुआ तब जाकर जाम खुल सका।
बता दें कि इस रोड पर अस्पताल होने के कारण बाहर ही फुटपाथ पर पार्किंग को बना दिया गया। इसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। यहां पर आए दिन लेागों को जाम से जूझना पड़ता है। संवाद

गांधी स्टेडियम रोड पर लगा जाम । संवाद