पीलीभीत

Pilibhit News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Connect News 24

जहानाबाद क्षेत्र में खड़े ट्रक में जा घुसा बाइक सवार

बरखेड़ा में टहलने निकले बुुजुर्ग ट्रक की चपेट में आए

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी रोहित (24) पुत्र श्यामाचरण जहानाबाद के एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। यहां से वापस आते वक्त रात करीब आठ बजे वह जैसे ही गांव सरदारनगर के करीब पहुंचा। वहां खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। गति तेज होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में मिले कुछ कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

इधर, बरखेड़ा कस्बे के ही रहने वाले 70 वर्षीय अजगर शाह बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे टहलने के निकले थे। इसी दौरान वह पीलीभीत से बीसलपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button