शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सबसे तेज दौड़े विपिन और संध्या

Connect News 24

Vipin and Sandhya ran the fastest

शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राए

शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में पांच दिवसीय खेल महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को हो गई। एसएसएमवी के विद्यार्थियों ने 50 मीटर दौड़ और जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया।

खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव के पहले दिन 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में एसएस कॉलेज के विपिन सिंह पहले, अभिषेक शुक्ला दूसरे और आकाश तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज की संध्या प्रथम, उपासना द्वितीय तथा लॉ कॉलेज की गीतांजलि सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दक्ष सिंह ने प्रथम, अथर्व श्रीवास्तव द्वितीय तथा अर्णव श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में एसडीएस इंटर कॉलेज के जयशंकर प्रसाद ने पहला, राम प्रताप ने दूसरा और एसएसएमवी के शुभम तिवारी ने तीसरा स्थान पाया।

इससे पहले खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि सीडीओ एसबी सिंह व मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने ध्वजारोहण किया और खेल की मशाल जलाई। छात्र आयुष अवस्थी ने सभी टीमों को खेल शपथ ग्रहण कराई।

इस मौके पर एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह चारग, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जय शंकर ओझा, एसएसएमवी की प्रधानाचार्या डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता, एसडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह यादव, अशोक अग्रवाल, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. संदीप अवस्थी, मेजर अनिल मालवीय आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button