शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बारिश के मौसम में घेर रहा वायरल बुखार, टाइफाइड

Connect News 24

शाहजहांपुर। बारिश के मौसम में लोग वायरल बुखार, टाइफाइड और पेट के दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। गंदगी और अशुद्ध जल इन बीमारियों की खास वजह है। निजी और सरकारी अस्पतालों में इन ऐसे मरीजों की भरमार है। डॉक्टर भी साफ-सफाई रखने के साथ ही खानपान में शुद्धता रखने की सलाह दे रहे हैं।

बरसात के दौरान पानी प्रदूषित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके चलते कई तरह की बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। मलेरिया या डेंगू के मरीज तो अभी नहीं मिले हैं, लेकिन वायरल बुखार खूब फैल रहा है। साथ ही टायफाइड के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीज भी आ रहे है।

मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल बताते है कि टायफाइड के हर दिन 15 से 20 मरीज अस्पताल में आ रहे है। इतने ही मरीज वायरल फीवर के होंगे। डॉ. अग्रवाल के अनुसार, वर्तमान में बारिश होने के चलते वायरल बुखार और टायफाइड लोगों को घेर रहा है। शरीर में दर्द के साथ सुस्ती भी भरी रहती है। दवा खाने पर बुखार उतर जाता है और फिर से चढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मच्छजनित रोग का मंडरा रहा खतरा

बारिश होने के चलते मच्छजनित रोग डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और फाइलेरिया का खतरा मंडराने लगा है। साफ-सफाई बेहतर नहीं होने और जलभराव के चलते रोग फैलने की आशंका बनी रहती है।

ये बरतें सावधानी

– खुले में बिकने वाली खान-पान की चीजों को न खाएं।

– ताजा व गर्म खाने का सेवन ही करें।

– पानी को उबालकर ही पीएं।

– खाना बनाने और खाने से पहले हाथ अवश्य धोएं।

– कटे फल, चाट-पकौड़ी को इस मौसम में न खाएं।

मच्छरजनित बीमारियों से ऐसे बचें

– मच्छरों के प्रजनन के स्थान को नष्ट कर दें।

– कूलर का पानी प्रतिदिन बदलते रहे।

– टूटे बर्तन, टॉयर, गड्ढा, फ्रिज की प्लेट आदि में पानी का ठहराव नहीं होने दें।

– दवा का छिड़काव कराएं, मच्छरदानी का प्रयोग करें

– सुबह व शाम में फुल आस्तीन के कपड़े पहने।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button