रामपुर

Rampur : आजम की सुरक्षा बहाल, सपा जिलाअध्यक्ष गोयल ने उठाये सवाल, जांच की मांग

Connect News 24

Azam's Y category security restored within 24 hours

गवाही के लिए आए पूर्व मंत्री आजम खां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां की सुरक्षा 24 घंटे के अंदर बहाल कर दी गई है। उनको वाई श्रेणी की पूरी सुरक्षा फिर से वापस कर दी गई है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में आजम खां को उचित सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।

राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति के फैसले के क्रम में बृहस्पतिवार को आजम खां की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा ली गई थी। बृहस्पतिवार को आजम खां की सुरक्षा में लगे सभी पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में आमद दर्ज करा दी थी। शुक्रवार को फिर से आजम खां की पुरानी सुरक्षा बहाल कर दी गई। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल का कहना है कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि आजम खां की सुरक्षा चंद घंटों के अंदर फिर से क्यों बहाल की गई। 

क्या सरकार के पास आजम खां और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर खतरे से संबंधित कोई जानकारी है। उन्होंने सपाइयों से अपील की है कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम जहां भी जाएं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वो उठाएं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button