शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शिलान्यास के बाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार

Connect News 24

Waiting for the construction work to start at the railway station after the foundation stone laying.

शाहजहांपुर जंक्शन

शाहजहांपुर। देश के 508 और मंडल के 12 रेलवे स्टेशनों में एक शाहजहांपुर स्टेशन को पुर्नविकसित किए जाने के लिए शिलान्यास हो चुका है। अब निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। हालांकि निर्माण कार्य कब से शुरू होगा, इसको लेकर रेल अधिकारी कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को देश के 508 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित किए जाने के लिए वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया था। उन्होंने रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की बात कहीं थी। स्थानीय स्तर पर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम साइड में स्थित शेड के नीचे कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए थे और स्टेशनों के पुनर्विकसित किए जाने को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों में शामिल किया था। उस दौरान यह किसी ने नहीं बताया कि शिलान्यास के बात निर्माण कार्य कब से शुरू होगा। रेलवे के अधिकारी इसको लेकर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर का कहना है कि स्टेशन के पुनर्विकसित किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास कर दिया है। अब निर्माण कार्य कब से शुरू होगा इसकी कोई जानकारी उनके पास उपलब्ध नहीं है।

यह होना है कार्य

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल सुविधाएं दी जाएंगी। दो मंजिला भवन, पार्किंग स्थल, स्टेशन के दोनों ओर से शहरवासियों के लिए कनेक्टिविटी को प्रवेश द्वार को विकसित किया जाएगा। अवरोध मुक्त और विशाल सर्कुलेटिंग एरिया बनेगा और उसका सौंदर्यीकरण होगा। वेटिंग रूम, एग्जीक्यूटिव लाउंज, एफओबी, लिफ्ट, एक्सेलरेटर आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं रहेंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button