पीलीभीत

Pilibhit News: विष्णुपुरम कॉलोनी में चल रहा निर्माण सिटी मजिस्ट्रेट ने रुकवाया

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 14 Sep 2023 11:57 PM IST

पीलीभीत। बरहा गांव के पास अवैध घोषित विष्णुपुरम कॉलोनी में रोक के बाद भी चल रहे निर्माण कार्य को सिटी मजिस्ट्रेट ने रुकवा दिया हैै। अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्लाॅट स्वामी को अब नोटिस दिया जा रहा है।

शहर में अवैध कॉलोनी विकसित करने और प्लॉटिंग के मामले में प्रशासन का लचीलापन कॉलोनाइजरों के हौसले बढ़ाए हुए है। कागजों में जिसे अवैध घोषित कर दिया जाता है, उस कॉलोनी में काम चलता रहता है। ऐसा ही मामला सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह के सामने आया था। करीब दो साल पहले बिना लेआउट और नक्शा पास कराए बरहा गांव के पास विकसित की जा रही विष्णुपुरम कॉलोनी को अवैध घोषित कर दिया गया था।

चेतावनी दी गई थी कि न कोई बिक्री होगी और न कोई निर्माण होगा। इसके बाद भी एक व्यक्ति ने चोरी छिपे वहां पर खरीदे गए प्लांट में निर्माण कार्य आरंभ करा दिया था। जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अवर अभियंता प्रीतम सिंह बृहस्पतिवार को जांच करने पहुंच गए। मौके पर देखा तो काम चल रहा था। उन्होंने तत्काल काम को बंद करा दिया। भूमि स्वामी राम भरोसे को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसकी रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button