शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संभलकर चलें… खन्नौत नदी पुल के पास हैं जानलेवा गड्ढे

Connect News 24

Walk carefully, There are deadly pits near the Khannaut river bridge

सिंधौली में खन्नौत नदी के पास सड़क के किनारे हुआ गड्ढा

सिंधौली। खन्नौत नदी पुल से पास सड़क के दोनों ओर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। ये कभी भी हादसे की वजह बन सकते हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे और बेपरवाह बने हुए हैं।

शाहजहांपुर-पुवायां रोड पर सिंधौली के पास खन्नौत नदी का पुल है। इस पुल से पहले सड़क के दोनों किनारे कट गए हैं और बड़े गड्ढों का रूप ले लिया है। तीन ऐसे गड्ढे हैं जिनसे कभी भी अनहोनी हो सकती है। सबसे बड़ा खतरा रात में रहता है, जब कोई वाहन सामने से आ रहा होता है। इस रोड से रोजाना गुजरने वालों को तो इन गड्ढों का अंदाजा है, लेकिन अनजान लोगों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकते हैं।

सिंधौली के रहने वाले रत्नेश गुप्ता, गोलू मिश्रा, मोनू गुप्ता, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि लगभग चार माह पहले सड़क के दोनों किनारे कटने लगे थे और गड्ढे बन गए। नेताओं और अधिकारियों से शिकायत की गई, ताकि इन गड्ढों को भर दिया जाए लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य

– खुटार से पुवायां होते हुए शाहजहांपुर तक सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है और इस पर काम भी शुरू हो गया है लेकिन जिस गति से निर्माण हो रहा है, उससे अभी खन्नौत नदी पुल तक सड़क बनने में काफी समय लगने की संभावना है। इस बीच कहीं गड्ढे में किसी बड़े वाहन का पहिया चला गया तो जनहानि से इन्कार नहीं किया जा सकता।

पीडब्ल्यूडी मंत्री से गड्ढों को भरवाने की मांग

– सिंधौली क्षेत्र के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद से खन्नौत नदी के पास सड़क के किनारे हुए इन जानलेवा गड्ढों को भरवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के भरने से हादसा होने से बचाया जा सकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button