Rampur News: लखनऊ होकर दिल्ली के लिए चलेंगी दो बसें
रामपुर। स्थानीय डिपो को मिलीं दो नई बसें रामपुर से लखनऊ होकर दिल्ली के लिए चलेंगी। दोनों बसें सुबह में एक-एक घंटे के अंतराल पर यहां से रवाना होंंगी। परिवहन निगम ने दोनों बसों की समय सारिणी तैयार कर ली है। जल्द ही निर्धारित रूट पर संचालन शुरू होगा।
प्रदेश मुख्यालय से रामपुर डिपो को दो नई बसें मिल चुकी हैं। निगम के अधिकारियों ने इनका रूट भी प्लान कर लिया है। दोनों बसें रामपुर से लखनऊ होकर दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। एक बस सुबह में सात बजे तो दूसरी बस सुबह में आठ बजे यहां से रवाना होगी। अगली सुबह चार से पांच बजे इन बसों की वापसी है। यहां रोडवेज बस स्टैंड पर 20 मिनट रुकने के बाद बसें दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंद जैन ने बताया कि बसों के लिए फॉस्टैग का इंतजार है। इसके बाद निर्धारित रूट पर बसें दौड़ाई जाएंगी।