शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कई रास्तों पर चल रहा पानी, स्कूल परिसर भी हुए जलमग्न

Connect News 24

Water running on many roads, school premises also submerged

गांव रसवां कलां जाने वाले मार्ग पर बह रहा पानी

स्कूलों में उपस्थिति रही बेहद कम, गांवों के लोग भी हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। मंगलवार से हो रही बारिश से गांवों को जाने वाली कई सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। कस्बे के स्कूलों के परिसर में भी पानी भर जाने से बच्चों को गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ऐसे में बुधवार को स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही।

गांव रसवांकलां जाने वाली सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। इसी मार्ग पर बिटोली देवी डिग्री कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी जलभराव के कारण परेशान रहे। कॉलेज के सामने घरों में भी पानी भर गया है। खुटार कस्बे में संविलियन विद्यालय और उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में भी पानी भर जाने से बच्चों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है।

बुधवार को परिसर में पानी भर जाने के बाद उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले 155 बच्चों की जगह मात्र 25 बच्चे ही स्कूल आए। वहीं गांव महुआ पिमई के किसान निर्मल सिंह ने गांव रसवां कलां में लगभग दो एकड़ जमीन ठेके पर लेकर धान लगाया था। बारिश में निर्मल सिंह की धान की फसल डूब गई है।

गांव रसवां कलां जाने वाले मार्ग पर बह रहा पानी

गांव रसवां कलां जाने वाले मार्ग पर बह रहा पानी

गांव रसवां कलां जाने वाले मार्ग पर बह रहा पानी

गांव रसवां कलां जाने वाले मार्ग पर बह रहा पानी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button