शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ग्रामीण ने की रामगंगा से भू-कटान रोकने की मांग

Connect News 24

Villager demanded to stop erosion from Ramganga

जैतीपुर क्षेत्र में खेतों का कटान कर रही रामगंगा। बाढ़ पीड़ित

जैतीपुर। रामगंगा नदी क्षेत्र के गांव दहेलिया के पास रामगंगा तेजी से कटान कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भूकटान रोकने की मांग की है।

ग्राम दहेलिया में रामगंगा काफी समय से भू-कटान कर रही हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस को अवगत कराया था। लालतास्वरूप आश्रम के पास जिओ बैग लगवाकर कटान रोकने का प्रयास किया गया। अब जहां पर जिओ बैग लगे हैं, रामगंगा वहां से नीचे कटान कर रही है।

खरीफ की फसल को भी नुकसान हो रहा है। नदी गांव के नजदीक आ गई है। गांव वालों का कहना है कि अगर भू-कटान रोकने के प्रयास नहीं किए गए तो रामगंगा गांव को बर्बाद कर देगी। गांव के गोपाल सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अवधेश सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, वीरभान सिंह, पप्पू सिंह, राजेश पंडित ने समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button