शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शव से दुर्गंध उठी तो दी जीआरपी को सूचना

Connect News 24

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गंभीर हालात में मिले 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को मेमो भेजने तक की फुर्सत नहीं मिली। दो दिन शवगृह में शव रखे होने के चलते जब दुर्गंध उठने लगी तो मेमो भेजकर शव का पंचनामा भरा गया। मृतक के पास से मोबाइल भी मिला है।

छह सितंबर को प्लेटफार्म पर गंभीर हालत में मिलने के बाद आरपीएफ ने बुजुर्ग को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को शवगृह में रखवा दिया गया। यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस के सिपाहियों ने असंवेदना दिखाई।

पुलिस ने उसका मेमो दो दिन तक नहीं भेजा। जब शवगृह में शव सड़ने लगा और दूर तक दुर्गंध फैली तो जीआरपी के पास मेमो पहुंचा दिया। एसआई मोहम्मद जैद ने शव का पंचनामा भरा। तलाशी के दौरान एक मोबाइल मिला है, जिसका लॉक नहीं खुल सका है। इसके चलते मृतक की पहचान कराने में दिक्कत आ रही है। मृतक सफेद लुंगी और शर्ट पहने है। इंस्पेक्टर रेहान अली ने बताया कि मोबाइल की सीडीआर मंगवाकर संबंधित नंबरों पर कॉल कर पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button