शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: परीक्षा देने से रोका तो पानी की टंकी पर चढ़ गया छात्र

Connect News 24

When stopped from giving exam, student climbed on water tank

ओवरहेड टैंक पर चढ़ा जीएफ कॉलेज का छात्र

– द्वितीय सेमेस्टर में बैक आने पर परीक्षा देने देर से पहुंचा था

– शिक्षकों ने वापस किया तो उठाया आत्मघाती कदम, बाद में मनाने पर नीचे उतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज का छात्र ओवरहैड टैंक पर चढ़ गया। उसका आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन उसका शोषण कर रहा है। इस संबंध में प्राचार्य ने बताया कि छात्र द्वितीय सेमेस्टर का बैक पेपर देने देरी से आया था, उसे मना किया तो वह ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। बाद में समझा-बुझाकर उसे नीचे उतार लिया गया।

भरत राणा जीएफ कॉलेज में बीए चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है। उसकी द्वितीय सेमेस्टर में बैक आई थी। जिसका पेपर मंगलवार को सुबह आठ से दस बजे के बीच होना था, लेकिन वह 10:25 बजे कॉलेज पहुंचा और द्वितीय सेमेस्टर का बैक पेपर देने के लिए शिक्षकों से मांग करने लगा।

शिक्षकों ने कहा कि-ऐसा प्रावधान नहीं है, उन्होंने उसे परीक्षा देने से मना कर दिया। इसके बाद छात्र कॉलेज परिसर में ही स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। छात्र के ओवरहेड टैंक पर चढ़ने की जानकारी मिलने पर कॉलेज प्रबंधन के हाथ-पैर फूल गए।

प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर छात्र को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। छात्र भरत का कहना था कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं का शोषण किया जाता है। उनसे जबरन वसूली होती है, उसे पेपर भी नहीं देने दिया जा रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button