शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंटे से लटक कर दी जान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 12 Jun 2023 01:17 AM IST

When the wife did not come from her maternal home, the young man hanged himself

मृतक विपिन का फाइल फोटो। फंदे से लटकने वाली खबर का फोटो।

सेहरामऊ दक्षिणी। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सूरतपुर निवासी 28 वर्षीय विपिन ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी पत्नी कुछ दिन से मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, इसी के चलते वह शराब पीने लगा था।

खेतीबाड़ी करने वाले विपिन का विवाह सीतापुर जिले के गांव महमूदापुर निवासी विभा से हुआ था। उनका दो साल का पुत्र साहिल भी है। करीब एक महीने से विभा अपने मायके में रह रही थी। इसी के चलते विपिन परेशान था। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद रात में किसी समय कुंडे में दुपट्टे को फंसाकर फंदा गले में डालकर जान दे दी।

सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पिता तौलेराम ने विपिन को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजे की झिरी से झांककर देखा तो विपिन का शव लटका था। परिजनों ने पीछे के दरवाजे से कमरे में प्रवेश कर शव नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विपिन की पत्नी विभा भी मायके से लौट आई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button