शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिजली बिल के बकाये पर ले सकेंगे ओटीएस का लाभ

Connect News 24

Will be able to avail the benefit of OTS on electricity bill dues

व्यापारियों के साथ की बैठक करते अ​धीक्षण अ​​भियंता जेपी वर्मा। संस्था

शाहजहांपुर। अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की जानकारी दी। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत बिल के बकाये को एक साथ जमा कराने पर ब्याज और जुर्माना में छूट प्रदान की जाएगी। चेकिंग के दौरान पेनाल्टी समेत बने विद्युत बिल के उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सकते हैं। मूल बकाये की 30 फीसदी राशि जमाकर पंजीकरण करवाया जा सकता है। पंजीकरण उपभोक्ता स्वयं uppcl.org पर या विभागीय कार्यालय पर करवा सकते हैं। इसके बाद राशि के भुगतान का विकल्प एकमुश्त या किस्तों पर जमा होगा। बताया कि 31 अक्तूबर तक के बकाये पर यह छूट दी जाएगी। जबकि नलकूप के उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ 31 मार्च तक के बकाये पर दिया जाएगा।

यह योजना आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। बैठक में व्यापारियों ने बिजली के खंभे झुके होने, ढीले तार, विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया, जिसके समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, अखिल मिश्रा, अशोक गुप्ता, मधुरेश गुप्ता, महेंद्र दुबे, बृज मोहन कालरा, मोहनीश, तारिक, रेहान, मोहम्मद नसीर मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button