बरेली

VIDEO : बरेली में किसान की मौत पर राजनीति… भाजपा विधायक से सपा जिलाध्यक्ष की तकरार

Connect News 24

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में किसान संतोष शर्मा के शव का अंतिम संस्कार से पहले सपा जिलाध्यक्ष ने गांव पहुंचकर माहौल गरमा दिया। ग्रामीणों को समझा रहे बिथरी विधायक को उन्होंने निशाने पर ले लिया और पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी व अफसरों को बुलाने का शिगूफा छोड़ दिया।

भाजपा विधायक राघवेंद्र शर्मा गांव जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे थे। तभी सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप भी वहां पहुंच गए। उन्होंने विधायक को देखकर कोई टिप्पणी की और उनकी ओर तेजी से बढ़े। विधायक ने कहा कि आप यहां राजनीति न करें। इसके बाद दोनों नेताओं में बहस हो गई और गहमागहमी बढ़ गई। हंगामे की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button