Shahjahanpur News: पर्यटन स्थल घोषित कराने का करेंगे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:22 PM IST

कलान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते वीडीओ मुन्नालाल। संवाद
कलान। जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने सोमवार को पटना देवकली स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करवाने के प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर मंदिर को विकसित कराने की मांग की गई थी। इसके बाद पर्यटन मंत्रालय की ओर से शिव मंदिर को बड़ी सौगात मिली है। प्रथम चरण में एक करोड़ रुपये की धनराशि मंदिर के विकास के लिए आवंटित की गई है। इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कराई जाएगी। विधायक ने बताया कि मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और सुंदरीकरण से श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के दर्शन लाभ होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एसडीएम महेश कुमार कैथल, एलडीबी अध्यक्ष विनोद गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, पंकज गुप्ता, रामगोपाल वर्मा, अरविंद बसंती, डाॅ. मोहित मिश्रा, विभू सिंह, सौरभ कश्यप, मोती मिश्रा, सुगम सक्सेना, अमन राज, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।