शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अफीम के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 12 Dec 2023 12:21 PM IST

Four including woman arrested with opium

कांट थाना पुलिस की गिरफ्त में अफीम तश्कर। स्रोत पुलिस

कांट। झारखंड से अफीम की खेप लेकर आई महिला और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार किलो अफीम और साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए हैं। अफीम की बिक्री क्षेत्र में फुटकर तरीके से की जाती थी।

रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहर पुलिया के पास गश्त की। इस बीच एक कार से महिला और उसके साथी उतरे। दूसरी ओर जलालाबाद की तरफ से बाइक से दो युवक आए। चारों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान झारखंड के जिला लातेहार के थाना मनिका के नामूदाग निवासी मोहम्मद अबरार और इसी राज्य व जिले के बरवाडी निवासी रुकसाना खातून, जलालाबाद के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी ओमप्रकाश और अंकित वर्मा बताई है। झारखंड के तस्कर पॉलिथीन में छिपाकर अफीम लाए थे, जबकि जलालाबाद के युवकों के पास से नकदी मिली है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि अबरार और रुकसाना बिहार से अफीम लाकर ओमप्रकाश और अंकित को बेचने के लिए आए थे।

500 रुपये के नोटों के नौ बंडल बरामद

-पुलिस ने ओमप्रकाश वर्मा की तलाशी ली तो उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के नोटों के नौ बंडल यानी साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए। ओमप्रकाश ने बताया कि अफीम का भाव एक लाख रुपये किलो है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button