Shahjahanpur News: प्रांतीय अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी सफल बनाने की अपील

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की बैठक में मौजूद शिक्षक
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की बैठक एसपी कॉलेज में हुई जिसमें 22 और 23 दिसंबर को संजय कम्युनिटी हॉल बरेली में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी को सफल बनाने की अपील की गई।
महासभा के जिला महामंत्री राम सिंह ने कहा कि अधिवेशन में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों को विशेष आकस्मिक अवकाश माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से स्वीकृत करने के लिए सभी डीआईओएस को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रवक्ता ज्वाला प्रसाद, बुधपाल सिंह, शिक्षक श्रवण कुमार, सुरेश कुमार, रवि कुमार, विनोद कुमार, विशाल चंद्र, कृष्ण कुमार गंगवार, शहजाद खान, केके सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को सामान्य आदेश जारी कर अवकाश स्वीकृत करने का निर्देश दिया है। संवाद