शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: लोहे की अलमारी में उतरा करंट, महिला की मौत
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के पल्हौरा गांव निवासी विनोद सिंह की पत्नी अंशू (34) लोहे की अलमारी में करंट उतर आने से उसकी चपेट में आकर झुलस गईं। अचेत अवस्था में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विनोद कुमार के मकान में केबल का तार अलमारी के पास से निकला है। तार शार्ट होने के चलते उसका करंट अलमारी में उतर आया। ऐसे में बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे अलमारी से कपड़े निकालने के दौरान अंशू करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह अचेत हो गईं। इस बीच परिजन लाइन को बंदकर अंशू को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।