शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल
खुटार। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 26 अगस्त को कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को जेल भेजा गया है।
महिला के अनुसार वलीउल्ला उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ चला गया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने वलीउल्ला का चालान कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद