शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

Connect News 24

Woman dies after being shot under suspicious circumstances, accused of murder

निगोही में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

शाहजहांपुर। संदिग्ध हालात में पेट में गोली लगने से विवाहिता की मौत हो गई। महिला के मायके वालों का आरोप है कि विवाद होने पर पति ने गोली मारकर हत्या की है। वहीं पुलिस के मुताबिक, महिला ने बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मारी है। घर में ताला पड़ा होने की वजह से अभी तमंचा बरामद नहीं हो सका है।

निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकरनगर में रहने वाले राकेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी (35) को बुधवार शाम को संदिग्ध हालात में घर के अंदर गोली लग गई। राकेश पुलिस को सूचना दिए बगैर घर में ताला डालकर घायल लक्ष्मी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी के 12 वर्ष का बेटा राजा, 10 वर्ष का बेटा रजित, पांच वर्ष की बेटी शीतल और तीन वर्ष की बेटी ज्योति है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भाई बोला- आए शराब पीकर करता था पिटाई

घटना की सूचना मिलने पर पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव भदेंग कंजा निवासी लक्ष्मी की मां रामप्यारी, भाई राजकुमार, बिरजू, सोनू निगोही पहुंच गए। भाई राजकुमार का आरोप है कि शादी के बाद से उसका बहनोई राजेश आए दिन शराब पीकर लक्ष्मी की पिटाई करता था। कई बार परिवार के लोग समझाने आए, इसके बाद भी राकेश नहीं माना। राजकुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे राकेश के भाई राजीव और भतीजे सुनील का फोन आया तो उन्होंने बताया कि राकेश ने लक्ष्मी को गोली मार दी है। यह सुनकर वे लोग निगोही आ गए। इससे पहले राकेश उनकी बहन को मेडिकल कॉलेज ले जा चुका था। राजकुमार ने बताया कि बहन की हत्या हुई है जिसकी तहरीर थाने में दे रहे हैं। देर शाम लक्ष्मी के मायके वाले तहरीर देने के लिए थाने पहुंच गए थे।

महिला के पेट में गांठ थी। इसकी वजह से वह परेशान रहती थी। महिला ने मृत्यु पूर्व बयान दिए हैं कि उसने बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मार ली है। घर में ताला लगा होने की वजह से अभी तमंचा बरामद नहीं हो सका है। तमंचा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

– अमित चौरसिया, सीओ सदर

निगोही में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

निगोही में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button