Bareilly News: पूर्व मंत्री अशोक कटारिया को बड़ी राहत, 23 साल बाद मुकदमा वापस; ये था मामला

पूर्व मंत्री अशोक कटारिया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया समेत दस लोगों के खिलाफ 23 साल पहले दर्ज मुकदमा शासन ने वापस ले लिया है। इस पर कोर्ट ने भी बुधवार को मुहर लगा दी।
सन 2000 में अशोक कटारिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री थे। उस समय अशोक कटारिया ने अपने साथियों के साथ राममूर्ति इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आंदोलन किया था।
ये लगा था आरोप
अशोक कटारिया और उनके साथियों पर आरोप था कि उन्होंने रास्ता जाम किया था और पत्थरबाजी की थी। इस मामले में 30 अप्रैल 2000 को अशोक कटारिया, दिलीप शर्मा, नितीश कुमार तोमर, धर्मेंद्र कुमार, दिग्विजय सिंह, अक्षय कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, जिवेश कुमार व विकास चंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
शासन से मुकदमा वापस लेने का आदेश पहले ही आ गया था। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक एमपी एमएलए कोर्ट अचिंत द्विवेदी ने 29 मार्च 2023 को सीजेएम कोर्ट में मुकदमा वापस लेने की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।



