शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां में बुखार से महिला की मौत

Connect News 24

पुवायां। गांव हरदुआ निवासी प्रमोद की 35 वर्षीय पत्नी राजवती ने बुखार के चलते सीएचसी में दम तोड़ दिया। राजवती की मौत से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

राजवती को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उनका निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। इलाज के बाद भी बुखार में कोई लाभ नहीं हो रहा था। बाद में डॉक्टर ने उनको बाहर ले जाने की सलाह दी। शुक्रवार सुबह परिजन उन्हें लेकर पुवायां सीएचसी पहुंचे और भर्ती कराया। इसके कुछ देर बाद ही राजवती की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए।

सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पाल ने बताया कि राजवती को बुखार से पीड़ित होने पर सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। राजवती की सास के अनुसार, राजवती हृदय रोग से भी पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।

पुवायां में बुखार से तीन दिन में छह लोगों की मौत

पुवायां। पुवायां में तीन दिन में बुखार से छह लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा वितरण करने और गांवों में जांच करने की जरूरत नहीं समझी है।

बुखार से 27 सितंबर को पुवायां के बड़ी होली निवासी मोहम्मद लियाकत की पत्नी दिलबरी, कसभरा मठिया निवासी मोहनीश रस्तोगी और देवस्थान निवासी राजेश कटियार की पुत्री मानसी, निगोही रोड निवासी राजेश मिश्रा की मौत हो गई थी। 28 सितंबर को मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी आढ़ती ५९ वर्षीय संजीव गुप्ता की बरेली के निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई थी। 29 सितंबर को गांव हरदुआ निवासी राजवती ने बुखार से सीएचसी पर दम तोड़ दिया है।

तीन दिन में छह मौतें होने के बाद भी मोहल्लों और गांवों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरण की जरूरत नहीं समझी गई है, जबकि कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी पर भी रोजाना दो से ढाई सौ रोगी पहुंच रहे हैं। कई रोगी निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

सीएचसी पर बुखार से पीड़ित चार लोग पहले से ही भर्ती थे। तीन लोगों को शुक्रवार को भर्ती किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र पाल ने बताया कि बुखार के कुल सात रोगी भर्ती है। सभी का समुचित इलाज किया जा रहा है। लोग मच्छरदानी में सोएं और घर और आसपास सफाई रखें, जिससे मच्छर न पैदा हो सकें। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button