बदायूं

Budaun News: नाविक की हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

Connect News 24

– कछला गंगाघाट पर बृहस्पतिवार को कर दी गई थी पीटकर हत्या

– पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा भी किया बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर नाविक कमर हसन की हत्या में नामजद दो सगे भाइयों को पुलिस ने शनिवार सुबह दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर वह डंडा भी बरामद कर लिया गया, जिससे कमर की हत्या की गई। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीर्थ यात्रियों को नाव में बैठाने पर कमर उनसे झगड़ पड़ा था।

मृतक नाविक कमर हसन कछला के बार्ड नंबर दो के पंखियानगला इलाके का निवासी था। वह घाट पर ही नाव चलाता था। कमर की हत्या में नामजदों में गिरफ्तार हसन और उसके भाई लाल मियां ने पुलिस को बताया कि उस दिन हसन और कमर की नाव आसपास थीं। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की वजह से अधिकतर नाविक उन्हें अपनी-अपनी नावों में बैठाने के लिए आवाज लगा रहे थे। इसी दौरान कमर की नाव से एक श्रद्धालु हसन की नाव में जाकर बैठ गया। इसी बात पर झगड़ा हो गया।

नामजद हसन और लाल मियां के पकड़े जाने के बाद दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल भी कराया गया। हसन और लाल मियां सगे भाई हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झगड़े की भनक लगने पर लाल मियां के बुलाने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए थे। सिर में ज्यादा चोट होने से कमर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने फरार जागन खां, ताहिर, इकराम और भूरे की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी। फरार चारों आरोपियों के इलाके में ही किसी स्थान पर छिपे होने की सूचना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button