बदायूं

Budaun News: युवती को खेत में खींच ले गया आरोपी, दुष्कर्म की कोशिश

Connect News 24

शिकायत करने पर परिवार वालाें पर दरांती से किया हमला, एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती शुक्रवार सुबह गोबर डालने गई थी। तभी आरोपी उसे बाजरे के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब परिवार वालों ने शिकायत की तो आरोपी और उसके भाई ने दरांती से हमला कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी गांव के बाहर गोबर डालने गई थी। उसकी बेटी ने गोबर डाला और नजदीकी बाजरे के खेत में शौच के लिए चली गई। यह सब युवक सर्वेश देख रहा था। वह खेत में पीछे से घूमकर आया और उसने युवती को पीछे से पकड़ लिया। उसे खींचकर अंदर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

युवती ने किसी तरह अपने आपको छुड़ाया और भागकर अपने घर आ गई। उसने घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया। इसके बाद उसके माता-पिता स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। वहां नजदीकी खेत में आरोपी सर्वेश और उसका भाई वीरेश धान काट रहे थे। जब उन्होंने आरोपियों से शिकायत की तो दोनों भाइयों ने युवती के माता-पिता पर दरांती से हमला कर दिया। इसमें युवती का चचेरा भाई घायल हो गया।

शोर शराबा सुनकर मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर आई थी। इससे रिपोर्ट लिख ली गई है। विवेचना में जो सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button