शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नाती को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को कंटनेर ने रौंदा, मौके पर मौत

Connect News 24

Woman dies after being hit by a truck in Shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में अपने नाती को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। नातिन बाल-बाल बचा। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।

 

रोजा थाना क्षेत्र के गांव इटोरिया के रहने वाले सुखपाल सिंह की पत्नी ओमवती सिंह (55) अपने नाती सार्थक को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। सुबह करीब नौ बजे हाईवे पर गुर्री अड्डे के पास लखनऊ की तरफ से आ रहे कंटेनर ने ओवरटेक करने के चक्कर में ओमवती को टक्कर मार दी। 

हादसे में ओमवती की मौके पर ही मौत हो गई। नाती सार्थक बाल बाल बच गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button