Shahjahanpur News: बहन की शादी में जा रही महिला की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 11 May 2023 12:53 AM IST
ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी रूपराम की पत्नी 40 वर्षीय अनीता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बहन की शादी में जाने के लिए घर से निकली थीं।
अनीता आठ मई को अपने पति रूपराम के साथ बाइक से चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव नौगवां जा रही थीं। रास्ते में गांव पंखाखेड़ा के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उन्हें बरेली ले गए। हालत बिगड़ने पर पुन: राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए। बुधवार को अनीता की मौत हो गई। सूचना पर थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।