शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिला होमगार्ड को उसकी बेटी ने सरेराह पीटा, पेट में मारी लात; संपत्ति को लेकर है विवाद

Connect News 24

lady home guard beaten by her daughter on road in shahjahanpur

बेटी ने लात-घूसों से मां को पीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में संपत्ति विवाद को लेकर महिला होमगार्ड को उसकी बेटी ने सरेराह लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण भेजा है। इससे पूर्व बुधवार को थाने के बाहर भी दोनों में मारपीट हुई थी। इस मामल में पुलिस ने दोनों का चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जमानत मिलने के बाद युवती ने फिर से अपनी मां की पिटाई कर दी। 

ये भी पढ़ें- शौहर ने दिया तलाक तो बदला धर्म: श्रीकृष्ण भक्ति से नाराज पति ने घर से भगाया, शहनाज ने थामा पवन का हाथ, फेरे…

सदर बाजार क्षेत्र के बीबीजई मोहल्ला निवासी रेखा पांडेय थाना सदर बाजार में होमगार्ड पद पर तैनात हैं। उसकी बेटी नेहा पांडेय शहर से सटे चिनौर गांव में रहती है। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। दोनों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी सिलसिले में बुधवार को पुलिस ने होमगार्ड और उसकी बेटी को थाने बुलाया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button