Budaun News: ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव मुराव गौटिया में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। ट्रैक्टर चालक और मृतक के परिजनों के बीच समझौते की बात चल रही है।
बुधवार को शाम करीब पांच बजे गांव मुराव गौटिया निवासी प्रेमपाल का आठ वर्षीय पुत्र विशाल घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके की ओर दौड़े और चालक को पकड़ लिया। इस संंबंध में एसएचओ रिषीपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया है। संवाद


