शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तड़पती रही महिला, नहीं मिले डॉक्टर, पोर्टल पर दर्ज की शिकायत

Connect News 24

जैतीपुर। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल है। रात में तो इमरजेंसी में भी डॉक्टर नहीं मिलते। ऐसा ही जैतीपुर के जितेंद्र यादव के साथ हुआ। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बुखार से पीड़ित पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचे जितेंद्र को इमरजेंसी में डॉक्टर ही नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।

कस्बा निवासी जितेंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत में कहा है कि शुक्रवार रात उनकी पत्नी बुखार से परेशान थीं। रात करीब 11 बजे वह उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। वह डॉक्टर के आवास पर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर बाहर निकल कर नहीं आए। पत्नी की हालत गंभीर होने पर वह उन्हें निजी अस्पताल ले गए। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सहारा लेते हैं। जिला मुख्यालय की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. सजर से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button