शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जीता दिल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 22 Nov 2023 01:19 AM IST

शाहजहांपुर। सेंट पॉल्स स्कूल में गोल्डन जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महापौर अर्चना वर्मा और प्रधानाचार्य फादर नौरबर्ट रौड्रीगस, सिस्टर जैसिन ने दीप जलाकर की। महापौर ने कहा कि इस स्कूल से पढ़ने वाले बच्चे आगे जाकर कामयाब हुए हैं। यह सिलसिला आगे भी चलता रहना चाहिए। इसके बाद सूफी गान के साथ बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। फिर मेडले नृत्य हुआ। नर्सरी के नन्हें-मुन्नों ने कॉउ ब्वॉय डांस, एलकेजी के बच्चों ने बैलेट डांस, यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने कपल डांस किया। इनके अलावा कक्षा एक से तीन तक विद्यार्थियों ने कई विधाओं में नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर कैंट बोर्ड की सीईओ जिज्ञासा राज, डीआईओएस हरिवंश कुमार, फादर हरोल्ड डी चुन्हा, फादर रॉयल एंथोनी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button