शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य बहिष्कार ने बढ़ाई मरीजों की मुसीबत

Connect News 24

Work boycott of health workers increased the problems of patients

जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर बैठा स्टाफ। संवाद

बदायूं। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वास्थ्यकर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार की वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार के बाद स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कार्य पर लौटे। इसके बाद मरीजों की जांचें और अन्य देखरेख हो सकी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक वह रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।

शनिवार को चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के सरकारी अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ ने सुबह आठ बजे से कार्य बहिष्कार किया। जिला अस्पताल में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे तो ओपीडी में डॉक्टरों ने उनको जांचें और दवा लिखकर दीं। ऐसे में पैरामेडिकल स्टाफ मेडिकल स्टोर, इमरजेंसी, ओपीडी, पैथोलॉजी लैब और ब्लड बैंक में नहीं मिला तो मरीजों को काफी परेशानी हुई।

वह जांचों से लेकर दवा लेने तक को भटकते रहे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि नई स्थानांतरण नीति के विरोध में प्रांतीय आह्वान पर दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी कार्य बहिष्कार रोजाना जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि सुबह आठ से दस बजे तक कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर शिवम रस्तोगी, इम्तियाज अहमद, हरपाल, राकेश, रीता सरन, वंदना, सुप्रिया, ऊषा, पिंकी आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर बैठा स्टाफ। संवाद

जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर बैठा स्टाफ। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button