Shahjahanpur News: बादल छाए, हल्की बूंदाबांदी…पर उमस बरकरार

शनिवार को आसमान में छाय रहे घने बादल। संवाद
बदायूं। सुबह से निकली तेज धूप ने अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी लोगों को परेशान कर दिया, दिनभर लोग पसीना पोंछते नजर आए। हालांकि दोपहर करीब दो बजे से मौसम ने करवट ली और बादल छा गए और हवा चली। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन जैसे ही बूंदाबांदी और हवा चलना बंद हुई। उमस ने लोगों का फिर परेशान करना शुरू कर दिया।
जिले में पिछले कई दिनों से गर्मी अपने चरम पर है। शनिवार को भी सुबह सात बजे से धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। ऐसे में लोग पसीना पोंछते ही नजर आए, लेकिन दोपहर दो बजे के करीब एकदम बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। करीब 30 मिनट बाद हल्की बूंदाबादी भी शुरू हो गई, जो 15 मिनट तक चली।
उसके बाद हवा के साथ बूंदाबादी भी बंद हो गई, हालांकि बादल छाए रहे। इसके बाद उमस ने लोगों को दिक्कत को फिर बढ़ा दिया। ऐसे में लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में महज 0.8 डिग्री का ही अंतर आया। वहीं आर्द्रता 71 प्रतिशत रही।
–
आने वाले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना
मौसम विज्ञानी आलोक सागर गौतम के अनुसार शनिवार की तरफ ही आने वाले तीन-चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। एक-दो दिन में थोड़ा तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी थोड़ा कम होगा। जिससे लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल सकेगी।
–
उझानी में जमकर हुई बारिश
जहां शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं उझानी में बादल छाने के बाद तेज हवाएं चलीं। उसके बाद जमकर बारिश हुई। करीब पौने घंटे हुए बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिला दी। बारिश बंद होने के बाद भी बादल शाम तक छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुुआ।
(24बीडीएन-105)
बिल्सी में भी हुई झमाझम बारिश
बिल्सी। शनिवार की दोपहर को झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बरसात के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। इधर नगर के विद्युत उपकेंद्र पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों को इधर से निकलने में काफी दिक्कत हुई। कई घरों में भी पानी घुस गया। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। संवाद

शनिवार को आसमान में छाय रहे घने बादल। संवाद

शनिवार को आसमान में छाय रहे घने बादल। संवाद