बदायूं

Budaun News: युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Connect News 24

Youth committed suicide by hanging

मृतक अखिलेश का फाइल फोटो।

विवाद के कारण मायके में रह रही थी पत्नी

संवाद न्यूज एजेंसी

उघैती। थाना क्षेत्र के गांव करियामई में पत्नी से विवाद के कारण अवसाद में आए युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

गांव करियामई निवासी 30 वर्षीय अखिलेश पुत्र सत्यपाल का चार साल से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी तीन बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। इससे अखिलेश अवसाद में था। इसी के चलते उसने शनिवार को घर के अंदर कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार को दोपहर तीन बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा। उसका शव फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के ही लोगों ने बताया कि अखिलेश की मां उसके छोटे भाई रत्नेश के साथ दिल्ली में रह रही थी। वह घर में अकेला था। चार साल से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को वह अपने साले की शादी में गांव मेवली गया था। यहां से आने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

इधर, मामले की जानकारी होते ही उसकी पत्नी साधना भी मौके पर पहुंच गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक अखिलेश का फाइल फोटो।

मृतक अखिलेश का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button