शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नमकीन फैक्टरी में करंट लगने से हुई थी मजदूर की मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की एक नमकीन फैक्टरी में शुक्रवार रात को मजदूर शरद यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है। उसके सिर व हाथ में करंट लगने पर घाव के निशान मिले हैं।

थाना कटरा क्षेत्र के ख्वाजा सराय उर्फ सरैया निवासी योगेंद्र का 22 वर्षीय पुत्र शरद यादव थाना रोजा क्षेत्र में अटसलिया स्थित मनपसंद नमकीन फैक्टरी में मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात शरद की तबीयत बिगड़ने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी।

बताते हैं कि मौत के बाद फैक्टरी के कर्मी मौके से चले आए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी रिपोर्ट में करंट लगने से मौत होना स्पष्ट हुआ है। इसमें सिर में कान के ऊपर करंट लगने से घाव मिला है, साथ ही हाथ में भी निशान मिला है। इंस्पेक्टर अमित पांडेय के अनुसार, पंखे के तार से करंट लगा है। जबकि परिवार के सदस्य कुछ अन्य आशंका व्यक्त कर रहे थे। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले में कुछ मजदूरों के बयान लिए गए हैं। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button