शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: क्यूआर कोड से भी बन सकेंगे ऑनलाइन मतदाता

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:48 AM IST

शाहजहांपुर। इस बार क्यूआर कोड के जरिये भी ऑनलाइन मतदाता बन सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराए जाने का कार्यक्रम जारी किया गया है।

27 अक्तूबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से नौ दिसंबर तक रखी गई है। इस अवधि में 4, 5, 25, 26 नवंबर और 2 व 3 दिसंबर को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गईं हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि भावी मतदाताओं के साथ-साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का पूरा लाभ वर्तमान मतदाताओं को मिले, इसके लिए जरूरी है कि वर्तमान मतदाता वोटर लिस्ट में समय से अपने नाम की जांच कर लें। मतदाताओं को ऑनलाइन पंजीकरण करने में सुविधा के लिए सीईओ यूपी वेबसाइट, वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर्स ईसीआई गवर्नमेंट क्यूआर कोड मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button