बरेली

Bareilly News: जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स खत्म, डेंगू के मरीज 800 के पार

Connect News 24

बरेली। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के 14 नए मरीज मिले। अब आंकड़ा 809 जा पहुंचा है। बीते चार दिन में डेंगू के 100 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग इसकी रोकथाम के दावे तो कर रहा है, लेकिन वे फेस साबित हो रहे हैं। बीते साल की तुलना में डेंगू के मरीजों की तादाद दो गुनी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जन सहयोग के अभाव की वजह से डेंगू पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जबकि जांच व इलाज की व्यवस्थाएं निशुल्क हैं।

इधर, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स खत्म हो गई हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. यूवी सिंह ने बताया कि जो लोग पहुंच रहे हैं, उन्हें रक्तदाता साथ लाने को कहा जा रहा है। ब्लड से अलग कर प्लेटलेट्स दी जा रही हैं। इधर, ए निगेटिव ग्रुप में सिर्फ एक यूनिट रक्त बचा है। बी, एबी, ओ निगेटिव रक्त खत्म हो गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button