शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तार पर कपड़ा डालते समय लगा करंट, युवक की मौत

Connect News 24

Young man died of electrocution while putting cloth on the wire

करंट से जान गवांने वाले गांव रजमना के सोनपाल का फाइल फोटो

खुटार। तार पर कपड़ा डालते समय करंट लगने से गांव रजमना निवासी 30 वर्षीय सोनपाल की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही सोनपाल का अंतिम संस्कार कर दिया।

सोनपाल मंगलवार की शाम घर में बंधे तार पर सूखने के लिए कपड़े डाल रहा था। पास में ही बिजली की केबल भी निकली थी। गीला कपड़ा केबल में कटे स्थान पर छू जाने से कपड़े में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से सोनपाल छटपटाने लगा। पिता मूलचंद्र ने सोनपाल को छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

सोनपाल के भाई नीलेश ने बोर्ड से तार निकाला। बिजली सप्लाई बंद होते ही पिता-पुत्र जमीन पर गिर पड़े। मूलचंद्र की हालत कुछ देर बाद सही हो गई, लेकिन सोनपाल को होश नहीं आया। परिजन उन्हें खुटार के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने सोनपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला घर के अंदर का बताते हुए वायरिंग सही करने की सलाह दी। सोनपाल की मौत से पिता मूलचंद्र, मां कमला देवी, पत्नी अनिला कुमारी, भाई विकास का रो रोकर बुरा हाल है। सोनपाल के तीन पुत्रियां आठ वर्ष की कोमल, पांच वर्ष की करीना और एक वर्ष की खुशबू है। सोनपाल परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करा कर सोनपाल का अंतिम संस्कार कर दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button