शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक के पैर कटे

Connect News 24

तिलहर। गांव चकमली निवासी 37 वर्षीय रामनाथ शुक्रवार की रात करीब नौ बजे रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। अचानक ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर आरपीएफ कांस्टेबल सोहन सिंह ने मौके पर पहुंचकर युवक को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रामनाथ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रामनाथ नशे में था। वहीं दूसरी घटना में शुक्रवार रात थाना मीरानपुर कटरा के गांव गणेशपुर निवासी 40 वर्षीय चंद्रप्रकाश बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button