Shahjahanpur News: आपका खून बचाएगा लोगों की जान, एक अक्तूबर को जरूर करें रक्तदान

मोहम्मद सैफ, सदस्य, गूंज समिति
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एक अक्तूबर को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में
रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसमें व्यापारी, सामाजिक संगठन और आमजन हिस्सा लेकर महादान करेंगे।
ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. जीतू राज ने बताया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह एक पुनीत कार्य है। रक्तदान रक्त प्रवाह को सामान्य बनाए रखता है। वजन नियंत्रित रहता है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 65 साल होनी चाहिए। संबंधित व्यक्ति का वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो। स्वस्थ महसूस करने वाला इंसान रक्तदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला, जल्द ही टैटू बनवाने वाला व्यक्ति या हीमोग्लाेबिन 12.5 ग्राम से कम है तो ऐसे लोग रक्तदान नहीं कर सकते हैं।
2004 से कर रहे रक्तदान
वर्ष 2004 में मां को कैंसर होने पर उन्हें तीन महीने के अंतराल पर छह बार खून दिया था। इसके बाद से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि किसी की जान बचाने का पुण्य मिलता है। – नरेंद्र त्यागी, रेल कर्मचारी नेता
मिथकों पर नहीं दें ध्यान, रखें जान बचाने का जज्बा
तीन साल से रक्तदान करते आ रहे हैं। जरूरतमंदों को रक्तदान करने से काफी सुकून मिलता है। हर चौथे या पांचवें महीने में रक्तदान करते रहते हैं। सभी को रक्तदान करना चाहिए। मिथकों पर ध्यान देने के बजाय लोगों की जान बचाने का जज्बा लेकर रक्तदान करें। – मोहम्मद सैफ, सदस्य, गूंज समिति

मोहम्मद सैफ, सदस्य, गूंज समिति

