बरेली

UP News: प्रधानमंत्री मोदी ने बरेली की टीचर रंजना अग्रवाल से की बात, बच्चों को पढ़ाने के तरीके को सराहा

Connect News 24

PM Narendra Modi interacted with Bareilly teacher Ranjana Aggarwal

पीएम मोदी ने शिक्षिका रंजना अग्रवाल से किया संवाद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संकल्प सप्ताह की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने वर्चुअल माध्यम से शिक्षकों से संवाद किया। स्मार्ट क्लास और पठन-पाठन व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री से संवाद के लिए बरेली जिले की शिक्षक रंजना अग्रवाल का चयन किया गया। प्रधानमंत्री ने उनसे वर्चुअल माध्यम से संवाद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षक रंजना अग्रवाल के कार्य को सराहा है। संवाद के दौरान रंजना ने अपने पढ़ाने के तरीके के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़े, इसलिए उन्होंने गणित, हिंदी, अंग्रेजी विषयों के प्ले कार्ड बनवाए। स्कूल के बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करते हैं। 

बहेड़ी के प्राथमिक स्कूल शाहपुर की शिक्षक रंजना अग्रवाल ने बताया कि उनके स्कूल में औसतन 95 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके प्रयासों की तारीफ की। बता दें कि राजकीय इंटर कॉलेज बरेली स्थित स्मार्ट ऑडिटोरियम में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 211 शिक्षकों और निपुण बच्चों ने प्रतिभाग किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button