शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जिम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर युवक ने रॉड से किया हमला

Connect News 24

Youth attacked former district panchayat president with rod in gym

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अजय प्रताप यादव। संवाद

सूचना पर सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोल्ड जिम में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के पति और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव के ऊपर युवक ने रॉड से हमला कर दिया, लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाल सिंह यादव के बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव शाम करीब सात बजे सदर क्षेत्र में गोल्ड जिम पहुंचे थे। तभी पार्षद वीरेंद्र का उनके पास फोन आया। पार्षद ने सिंधौली थाने में महिला के फरियाद लेकर जाने के दौरान बेहोश होने की बात बताते हुए पैरवी के लिए कहा।

अजय यादव ने इंस्पेक्टर को फोन लगाकर बात करनी शुरू कर दी। इस बीच उनका स्टूल अंकित शर्मा नाम के युवक ने उठा लिया। बात खत्म होने के बाद उन्होंने स्टूल उठाने पर आपत्ति की। तब अंकित ने कह दिया कि एक बार में एक ही काम हो सकता है। अंकित ने स्टूल देने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि अंकित ने रॉड उठाकर हमला कर दिया।

अजय ने पीछे हटकर खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन रॉड उनकी गर्दन पर लग गई। कसरत कर रहे लोगों ने अंकित को रोक लिया। इस बीच अजय यादव ने सदर थाने में फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एसपी अशोक मीणा भी मौके पर पहुंचे। सदर थाने में अजय की तहरीर पर आईपीसी की धारा 307, 323, 504 और 506 में अंकित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बागपत का रहने वाला है अंकित, पत्नी है शिक्षक

अंकित शर्मा बागपत का रहने वाला है। उसकी पत्नी शिक्षिका है। शिक्षिका सिंधौली के एक स्कूल में कार्यरत है और शहर में एक मोहल्ले में किराये के मकान पर रहती है।

तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button