शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से युवक घायल
मिर्जापुर। बुधवार की शाम तीन बजे बदायूं रोड पर चौराहे के निकट बाइक सवार गौतम (20) निवासी ग्राम भुर्जिया को इको कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में घायल गौतम को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। उसे परिजन फर्रुखाबाद ले गए हैं। घायल युवक के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि उसका बेटा बारिश से बचाव के लिए तिरपाल लेने बाइक से मिर्जापुर आया था। चौराहे के निकट सामने से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी जरीनपुर में भर्ती करवाया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। संवाद